महू के बाजारों में आवारा पशुओं का जाम बरकरार

महू: छावनी परिषद महू द्वारा शुक्रवार शाम बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाई गई मुहिम पहले ही दिन विवादों और सवालों के घेरे में आ गई. परिषद के अमले ने शाम करीब 6.30 बजे फ्रूट मार्केट, सब्जी मार्केट सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सड़क किनारे लगे ठेलों को हटाने की बड़ी कार्रवाई की. इस अचानक हुई कार्रवाई के कारण ठेला व्यवसायियों को आनन-फानन में अपनी दुकानें समेटकर अन्य स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

बाजार में सुचारु आवागमन के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई को कई नागरिकों ने सही ठहराया, लेकिन प्रशासन का यह अभियान तब अधूरा साबित हो गया जब ठीक उसी समय गर्ल्स स्कूल चौराहे पर भारी अव्यवस्था देखने को मिली. जिस समय परिषद का अमला ठेले हटा रहा था, ठीक उसी वक्त गर्ल्स स्कूल चौराहे पर बड़ी संख्या में आवारा पशुओं ने डेरा जमा रखा था. बीच सड़क पर बैठे इन मवेशियों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने तक की जगह नहीं मिल रही थी. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए गंभीर है, तो उसे आवारा पशुओं की इस विकराल समस्या पर भी समान गंभीरता दिखानी होगी.

Next Post

जर्जर पाइपलाइन से दूषित पानी, टैंकरों के सहारे सुंदर नगर

Mon Aug 3 , 2026
इंदौर: शहर में पेयजल व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों के बीच वार्ड 30 के सुंदर नगर में हालात चिंताजनक बने हुए हैं. क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है. जर्जर नर्मदा पाइपलाइन से कई घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है, वहीं क्षतिग्रस्त पाइपलाइन और […]

You May Like