
शाजापुर। सायबर सेल कार्यालय ने CEIR(सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर वर्ष 2022 से 2025 तक के गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। इन मोबाइलों को 15 अक्टूबर 2025 को उनके आवेदकों को सौंपा गया। पुलिस ने इससे पहले वर्ष 2023 और 2024 में भी लगभग 25 लाख रुपये के मोबाइल बरामद किए थे।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अपने मोबाइल सुरक्षित रखें और गुम होने पर CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया।
