भारत बंद के दौरान करैरा में दुकानों में जमकर तोड़फोड़

करैरा। यूजीसी मुद्दे पर भारत बंद के दौरान करेरा में जमकर तोड़फोड़ हुई है। यूजीसी एक्ट विरोधियों द्वारा बाजार बंद कराते समय तिल रोड स्थित ऑनलाइन दुकान और कच्ची गली में एक गारमेंट दुकान में तोड़फोड़ कर दी गई। व्यापारी ने दुकान नहीं बंद की तो प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मौके पर पुलिस प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे। कई और जगहों से भी लगातार हंगामा होने की खबरें मिल रही हैं।

Next Post

मंत्री सिंह ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास स्मारक का निरीक्षण कर अर्पित किया श्रद्धा सुमन 

Sun Feb 1 , 2026
सागर। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जयंती के गौरवशाली अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बड़तूमा पहुँचे। यहाँ उन्होंने 101 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहे भव्य संत रविदास स्मारक (स्मारक लोक) के दर्शन किए और कार्य की प्रगति […]

You May Like