नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों नेताओं की मुलाकात का फोटो साझा किया है और लिखा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।
श्रीमती गुप्ता की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान क्या बात हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है लेकिन सूत्रों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।
समझा जाता है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजधानी दिल्ली में चल रही विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विशेष रूप से यमुना की सफाई और अन्य विषयों के बारे में बातचीत की गयी।
