बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान

सोनीपत (वार्ता) हरियाणा विद्युत कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त कार्रवाई मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों और अभियंताओं ने बिजली क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मिनी सचिवालय तक मार्च निकालकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और 11 से 13 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल करने की घोषणा की।

संयुक्त कार्रवाई मोर्चा ने आरडीएस/कृषि वितरण योजना निजी बिजली वितरण लाइसेंस और स्मार्ट मीटर परियोजना को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, रिक्त पदों पर नई भर्ती करने तथा लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की भी मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली सेवाओं के निजीकरण से कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

Next Post

नारायणपुर में सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का लकड़ी का स्मारक ध्वस्त

Thu Jul 30 , 2026
नारायणपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ में नारायणपुर जिले के धनोरा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्मित एक लकड़ी के स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह स्मारक नक्सली संगठन ने अपने प्रभाव और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बनाया था। पुलिस ने […]

You May Like