महापौर का मेट्रो अधिकारियों पर फूटा गुस्सा


इंदौर: आज महापौर का गुस्सा मेट्रो अधिकारियों पर गुस्सा फूट पड़ा. गुस्से का कारण यह है कि मेट्रो रेल अधिकारियों ने ब्रिज बना लिए, लेकिन सर्विस रोड नहीं बनाई. सर्विस रोड की दुर्दशा पर महापौर ने मेट्रो अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और पूछा कि 20 दिन हो गए बारिश बंद हुए, लेकिन सर्विस रोड का काम शुरू नहीं हुआ?आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला ने अरविंदो सड़क, लवकुश चौराहे से बापट चौराहे तक सड़क का निरीक्षण किया.

इस दौरान सड़को पर उड़ती धूल और गड्ढों को लेकर महापौर को गुस्सा आ गया और उन्होंने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. महापौर ने अधिकारियों से कहा कि पहले सर्विस रोड ठीक करनी चाहिए थी, लोग कैसे आएंगे-जाएंगे? जब ब्रिज बन गए तब सर्विस रोड क्यों नहीं बनी? बारिश को रुके 20 दिन हो गए, कम से कम एक किलोमीटर सड़क तो बन जानी चाहिए थी.

गौरतलब है कि शहर के अधिकांश हिस्सों में पेंचवर्क का कार्य पूरा हो चुका है. बाकी स्थानों पर कार्य तेज़ी से जारी है. महापौर लगातार रात में निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो. महापौर की नाराज़गी के बाद एमपीआरडीसी ने सर्विस रोड तैयार कर दी है. वही पीडब्ल्यूडी ने रेतीमंडी ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू किया है.

अब देरी बर्दाश्त नहीं होगी
निरीक्षण के बाद महापौर ने अधिकारियों से सवाल पूछा कि आपके रहते इतनी बदहाल स्थिति कैसे बनी? कौन-सी कंसल्टेंसी है जो सड़क की योजना तक नहीं बना सकी? इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब देरी बर्दाश्त नहीं होगी और जल्द सर्विस रोड ठीक की जाए. विधायक रमेश मेंदोला ने भी निरीक्षण के बाद कहा कि जनता की परेशानी अब और नहीं बढ़नी चाहिए, तुरंत सुधार कार्य शुरू करें।

Next Post

प्रशासन की निजी बसों पर कारवाई, 6 बसें जब्त और 9 पर जुर्माना

Wed Nov 12 , 2025
इंदौर: आज प्रशासन ने निजी बसों के खिलाफ संयुक्त रूप से 15 बसों पर कार्रवाई की. इस दौरान एक निजी बस से 5 लाख का खोपरा बुरा बाराबाद किया. साथ ही कुछ बसों को जप्त और कुछ जुर्माना भी लगाया.शहर में नियम विरूद्ध चल रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग, […]

You May Like