प्रशासन की निजी बसों पर कारवाई, 6 बसें जब्त और 9 पर जुर्माना

इंदौर: आज प्रशासन ने निजी बसों के खिलाफ संयुक्त रूप से 15 बसों पर कार्रवाई की. इस दौरान एक निजी बस से 5 लाख का खोपरा बुरा बाराबाद किया. साथ ही कुछ बसों को जप्त और कुछ जुर्माना भी लगाया.शहर में नियम विरूद्ध चल रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग, प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में आज जांच के दौरान एक वीडियो कोच बस को पकड़ा गया, जिसमें बड़ी मात्रा में खोपरा भरा हुआ पाया गया. यह उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था. प्रशासन के अधिकारियों ने तुरंत खाद्य एवं औषधी विभाग को सूचित कर अधिकारियों को बुलाया. खाद्य विभाग के अधिकारियों ने खोपरा बूरा के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा और बस को जब्त किया गया. जब्त बस में रखे खोपरे बूरे की बाजार कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है.

इस दौरान प्रशासन की टीम ने कुल 6 बसों को जब्त किया है. साथ ही 9 बसों से करीब 95 हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया गया है. कार्रवाई में एसडीएम ओम नारायण बड़कुल, ट्रैफिक एसीपी मनोज खत्री, सहित तीनो विभागों के अधिकारी मौजूद थे. आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि कलेक्टर शिवम वर्मा उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन में संयुक्त जांच दल ने आज वर्ल्ड कप चौराहा और तीन इमली बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया था.

जांच के दौरान परमिट, फिटनेस, इमरजेंसी गेट, फायर सेफ्टी सिस्टम, फर्स्ट एड बॉक्स, एचएसआरपी, रिफ्लेक्टर सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 बसों को जप्त किया गया, 9 बसों से 95 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया. 2 बसों से 1.64 लाख रूपये टैक्स की वसूली की गई और 1 बस की फिटनेस रद्द की गई. इस दौरान टीम को एक पब्लिक वीडियो फुटेज भी प्राप्त हुआ, जिसमें एक प्राइवेट पासिंग मैजिक वाहन पालदा रोड पर बड़ी संख्या में बच्चों को स्कूल ले जाते हुए दिखाई दी. वाहन की पहचान कर उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

शोधकर्ताओं ने ऑडियो डीपफेक का पता लगाने को एक बेहतर उपकरण विकसित किया

Wed Nov 12 , 2025
कैनबरा, (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान एजेंसी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने ऑडियो डीपफेक का पता लगाने का एक बेहतर तरीका खोज निकाला है। यह तरीका पहले से अधिक सटीक, उपयुक्त और बदलते खतरों के साथ तालमेल बिठाने में सक्षम है। कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (सीएसआईआरओ) […]

You May Like