केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, बीस हजार लीटर पानी से बुझी

इंदौर. लसूडिया थानाक्षेत्र के पास बुधवार की शाम एक केमिकल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई. आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. आग लगने से पास के एक गोदाम को भी क्षति पहुंची है.

फायर ब्रिगेड के सब निरीक्षक तुकाराम मालवीय ने बताया कि घटना शाम सात बजे के लगभग की है. लसूडिया थाने से आधा किलोमीटर दूर स्थित भोपाल मेट्रेस के पास खड़े एक केमिकल से भरे टैंकर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुुंची टीम ने आग पर काबू पाया, चूंकि आग केमिकल में लगी थी, जिसके कारण वह जल्द ही भडक़ गई. जिससे पास के एक गोदाम को भी चपेट में ले लिया. सब निरीक्षक तुकाराम मालवीय ने बताया कि टैंकर उत्तर प्रदेश से केमिकल लेकर आया था. आग पर काबू पाने के लिए पांच से अधिक टैंकर पानी लगा. आग लगने से टैंकर पूरी तरह से जल गया. आग में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई.

Next Post

जम्मू श्रीनगर को जोड़ने वाली रेल परियोजना पूरी: वैष्णव

Wed Jan 8 , 2025
नयी दिल्ली 08 जनवरी (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज घोषणा की कि जम्मू और श्रीनगर को रेललिंक से जोड़ने वाली परियोजना पूरी हो गयी है और रेल संरक्षा आयुक्त का प्रमाणपत्र मिलने के बाद शीघ्र ही जम्मू कश्मीर की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन राजधानियों के बीच ट्रेन सेवा शुरू […]

You May Like