घरेलू महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों की फीस में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की, सीनियर खिलाड़ियों को 50,000 रुपये प्रति दिन तक, जूनियर और अधिकारियों को भी अधिक भुगतान मिलेगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट में समान वेतन संरचना की ओर एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। भारत की पहली वनडे विश्व कप जीत के बाद बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों और घरेलू मैच अधिकारियों की मैच फीस में दो गुने से भी अधिक बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले पर BCCI की शीर्ष परिषद (एपेक्स काउंसिल) ने मुहर लगाई।
