अबूजा, 09 फरवरी (वार्ता/स्पुतनिक) उत्तरी नाइजीरिया में बड़े पैमाने पर हुए सड़क हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौ हो गई। यह जानकारी डेली पोस्ट अखबार ने रविवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य कानो में घटी। कई लोग घायल हो गए। अखबार ने दुर्घटना का कारण लापरवाही से वाहन चलाना बताया है। खबरों के अनुसार, राज्य के राज्यपाल अल्हाजी यूसुफ ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
Next Post
आदर्श गौरव ने तू या मैं में नालासोपारा के लोकल रैपर के किरदार की तैयारी पर की बात
Mon Feb 9 , 2026
मुंबई, 09 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता आदर्श गौरव ने फिल्म तू या मैं में नालासोपारा के लोकल रैपर के किरदार की तैयारी के लिये कई प्रभावशाली कलाकारों से मुलाकात और बातचीत की, जिससे वह संगीत के पीछे की असल ज़िंदगी को समझ सकें। आदर्श गौरव ने अपनी आने वाली फिल्म […]

