शीतलहर का कहर भिंड जिले में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश दो दिन और बढ़ा

भिंड। जिले में जारी भीषण सर्दी, शीतलहर और तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर भिंड ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के अवकाश में दो दिन की और वृद्धि कर दी है।

इसके तहत जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 9 से 10 जनवरी तक दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों के शिक्षक एवं स्टाफ नियमित समय पर अपनी संस्था में उपस्थित रहेंगे और अन्य शासकीय व प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं पूर्व से निर्धारित महत्वपूर्ण गतिविधियाँ एवं परीक्षाएँ यथावत संचालित रहेंगी।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों और विद्यार्थियों में राहत देखी जा रही है।

Next Post

सीआरपीएफ ने वीर बलिदानियों को किया नमन

Thu Jan 8 , 2026
नीमच। देश के अमर वीर शहीदों के आत्म बलिदान को नमन कर कृतज्ञता प्रकट करना तथा उनके परिजनों को सर्वोपरि सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। स्मरण रहे कि कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों को सर्वस्व न्यौछावर करने वाले रतलाम जिले के घटला ग्राम के निवासी […]

You May Like