नयी दिल्ली 11 सितंबर (वार्ता) चीन के क्लब वुहान जियांगडा की मेजबानी में होने वाली एएफसी महिला चैंपियंस लीग 2025-26 में कोलकाता की दिग्गज टीम ईस्ट बंगाल 17 नवंबर को पिछले सीजन की क्वार्टर फाइनलिस्ट बाम खातून एफसी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
एशियाई फुटबॉल परिसंघ द्वारा आयोजित एएफसी महिला चैंपियंस लीग महाद्वीप का प्रमुख क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट है। 17 से 23 नवंबर तक चलने वाली एएफसी महिला चैंपियंस लीग के लिए भारत को एक चुनौतीपूर्ण ड्रॉ मिला है। भारत की ईस्ट बंगाल को ग्रुप बी में चीन की वुहान जियांगडा एफसी, ईरान की बाम खातून एफसी और उज्बेकिस्तान की पीएफसी नसाफ के साथ रखा गया। ईस्ट बंगाल का दूसरा मुकाबला 20 नवंबर को गत चैंपियन वुहान जियांगडा से होगा। 23 नवंबर को रिकॉर्ड 16 बार की उज़्बेकिस्तान महिला लीग चैंपियन पीएफसी नसाफ से भिड़ेगी।
ग्रुप चरण के समापन के बाद आठ टीमें – प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें – नॉकआउट दौर में पहुंचेगी।
ग्रुप ए में: मेलबर्न सिटी एफसी, हो ची मिन्ह सिटी महिला एफसी, स्टैलियन लगुना एफसी और लायन सिटी सेलर एफसी। ग्रुप सी में: सुवन एफसी महिला, टोक्यो वर्डी बेलेजा, नेगोहयांग महिला एफसी और आईएसपीई डब्ल्यूएफसी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला लीग चैंपियन ईस्ट बंगाल ने पिछले महीने क्वालीफायर के प्रारंभिक चरण में किची एससी (हांगकांग चीन) और नोम पेन्ह क्राउन एफसी (कंबोडिया) से आगे ग्रुप ई में शीर्ष स्थान हासिल करके अपने पहले एएफसी महिला चैंपियंस लीग अभियान के लिए क्वालीफाई किया था।
गत चैंपियन वुहान जियांगडा की मेजबानी में होने वाली एएफसी महिला चैंपि

