पूजा रानी, जैस्मीन लाम्बोरिया सेमीफाइनल में, भारत के लिए दो पदक पक्के किए

लिवरपूल, 11 सितंबर (वार्ता) दो बार की एशियाई चैंपियन पूजा रानी और जैस्मीन लाम्बोरिया ने विपरीत जीत दर्ज करते हुए विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ इन दोनों मुक्केबाजों ने भारत के लिए दो और पदक पक्के कर दिये है।
पूजा रानी ने महिलाओं के 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की एमिलिया कोटर्सका को 3:2 से हराया, जबकि विश्व मुक्केबाजी कप अस्ताना स्वर्ण पदक विजेता जैस्मीन ने अंडर-22 एशियाई चैंपियन उज्बेकिस्तान की मामाजोनोवा खुमोरबोनू को 5:0 से हराकर महिलाओं के 57 किग्रा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विश्व मुक्केबाजी कप अस्ताना की स्वर्ण पदक विजेता नूपुर बुधवार को महिलाओं के 80 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर पदक पक्का करने वाली पहली भारतीय बन गईं। दो और भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी (महिला 48 किलोग्राम भारवर्ग) और जदुमणि सिंह मंडेंगबाम (पुरुष 50 किलोग्राम भारवर्ग) में पदक पक्का करने से बस एक जीत दूर हैं। ये दोनों शुक्रवार को अपने क्वार्टर फाइनल खेलेंगे।
महिलाओं के 80 किलोग्राम भार वर्ग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में, पूजा रानी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए अपनी उम्र से छोटी प्रतिद्वंद्वी की गति और ऊर्जा का डटकर सामना किया। पोलिश मुक्केबाज पहले राउंड के बाद मुकाबले में थोड़ी आगे थीं, लेकिन पूजा रानी ने दूसरे राउंड में दबदबा बनाते हुए नियंत्रण हासिल कर लिया और फिर एक सतर्क रणनीति अपनाते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में, जैस्मीन ने उज्बेकिस्तान की मुक्केबाज को पहले राउंड में ही संभलने नहीं दिया और पूरे तीन राउंड तक अपनी बढ़त बनाए रखी।

Next Post

सारांश और कुमार कार्तिकेय ने साउथ जोन को सस्ते में समेटा, सेंट्रल जोन के 50 रन

Thu Sep 11 , 2025
बेंगलुरु 11 सितंबर (वार्ता) सारांश जैन (पांच विकेट) और कुमार कार्तिकेय (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर सेंट्रल जोन ने गुरुवार को दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को साउथ जोन की पूरी टीम को पहली पारी में 149 के स्कोर पर समेटने के बाद […]

You May Like