ग्वालियर: मानस भवन में बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी मां दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारी के रूप में पारंपरिक काठामो पूजा का आयोजन किया गया। काठामो पूजा जन्माष्टमी के अवसर पर की जाने वाली एक विशेष परंपरागत पूजा है, जिसमें मां दुर्गा की मूर्ति के लिए लकड़ी के ढांचे (काठामो) की विधिवत पूजा की जाती है।
यह पूजा दुर्गा पूजा की तैयारियों का आधिकारिक शुभारंभ मानी जाती है। समाज के विभिन्न लोगों ने इस पूजन में भाग लिया और मां दुर्गा से सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की इस अवसर पर एसोसिएशन के तपन दास, जाय बनर्जी, प्रवीर मित्रा, रूपेंद्र सरकार, मृणाल, संजय मजूमदार, रैना बनर्जी, विवाश डे उपस्थित थे।
