नर्मदा को छलनी करने वालों पर शिकंजा, 7 ट्रालियों को किया जब्त

भैरूंदा। नर्मदा नदी से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने बीती रात ग्राम लोदाबढ़ में घेराबंदी कर रेत से भरी सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं.

अचानक हुई कार्रवाई से अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया। जब्त किए गए सभी वाहनों को कृषि उपज मंडी लाडकुई परिसर में खड़ा कराया गया है. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में नर्मदा नदी से रेत निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर परिवहन किए जाने की सूचनाएं राजस्व विभाग को लगातार मिल रही थीं. रेत के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा निगरानी भी की जा रही थी. इसी दौरान विभाग को लोदाबढ़ क्षेत्र में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आने-जाने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ने राजस्व अमले के साथ कार्रवाई की योजना बनाई. टीम ने रातमें ग्राम लोदाबढ़ में पहुंचकर संभावित रास्तों पर घेराबंदी की. इस दौरान रेत से भरी सात ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौके पर पहुंचीं, जिन्हें राजस्व अमले ने पकड़ लिया. वाहन चालकों से रेत के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए.

सभी वाहनों को जब्त करने के बाद सुरक्षित रखने के लिए कृषि उपज मंडी लाडकुई परिसर में खड़ा कराया गया. विभाग द्वारा अब जब्त वाहनों और उनमें भरी रेत के संबंध में कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच खलबली मची हुई है.

 

Next Post

बजरंगियों से बदसलूकी करने वाला एएसआई लाइन अटैच

Wed Sep 16 , 2026
सीहोर। सिद्दीकगंज थाना में पदस्थ एएसआइ लोकेश नेवारे का राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता से गाली-गलौज, अभद्रता करने वाले सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच किया गया है. इस घटना को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस, प्रशासन को थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद […]

You May Like