बजरंगियों से बदसलूकी करने वाला एएसआई लाइन अटैच

सीहोर। सिद्दीकगंज थाना में पदस्थ एएसआइ लोकेश नेवारे का राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता से गाली-गलौज, अभद्रता करने वाले सहायक उप निरीक्षक को लाइन अटैच किया गया है.

इस घटना को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस, प्रशासन को थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद मामला गरमा गया. वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे थे और स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न संगठनों में भी आक्रोश था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने एएसआइ को सिद्दीकगंज थाना से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है.

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता को एक सितंबर की शाम 7 बजे सूचना वाहन से गो तस्करी होने की सूचना मिली थी. प्रखंड अध्यक्ष खाचरोद निवासी देवेंद्रसिंह और हेमंतसिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी.

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने जब कोई संज्ञान नहीं लिया तो बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपनी टीम को कुसमनिया में सूचित कर वाहन का पीछा किया. इसे देख वाहन चालकों ने चलती गाड़ी से गायों को उतार दिया और गाड़ी आष्टा की ओर बढ़ा दी. वापस आते समय कार्यकर्ताओं ने वही गाड़ी ढाबे पर खड़ी देखी. पूछताछ करने पर वाहन चालकों ने स्वीकार किया कि वे चार पशु लेकर आए थे और उन्हें विद्यांचल ढाबे के पास उतारा था. इसी दौरान वहां डॉयल 112 और एएसआई लोकेश नेवारे भी अपने निजी वाहन से पहुंच गए. संगठन का आरोप है कि निवारे ने बिना किसी पूछताछ के कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता और मारपीट की.

मामले में एसडीओपी दामोदर गुप्ता का कहना है कि एएसआई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसकी जांच में वह अनावश्यक गाली-गलौज करते दिखे हैं. जिसके चलते कार्रवाई कर उन्हें लाइन अटैच किया गया है.

थाने का घेराव करने की दी थी चेतावनी

इस घटना को लेकर आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता को पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के नाम आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें एएसआई पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी और ऐसा नहीं होने पर सिद्दीकगंज थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी.एएसआइ का जो वीडियो वायरल हुआ पुलिस द्वारा उसकी जांच की गई, जिसमें शिकायत सही मिली. एसपी ने एएसआइ नेवारे को लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए हैं.

 

Next Post

विधायक ने क्षेत्र की प्रतिभावान बेटियों का सम्मान कर किया प्रोत्साहित

Wed Sep 16 , 2026
मुलताई। विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के अतिरिक्त सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जा रहे है।भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने ग्राम चिखली कला निवासी प्रतिभाशाली बेटी हर्षिता रघुवंशी ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति एवं प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ […]

You May Like