विधायक पुत्र ने बस को थाने में खड़ा करवाया , मामला सुर्खियों में.!

जितेन्द्र पुरोहित देवास। इंदौर से रतनपुर जा रही बस में विधायक पुत्र से कंडक्टर का विवाद उस समय भारी पड़ गया जब बस को बागली थाने में खड़ा करवा दिया गया और यात्रियों की फजीहत हो गई..!

बागली विधायक मुरली भंवरा के पुत्र उत्तम भंवरा का बस में हुए विवाद का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो के पश्चात कांग्रेस जिला ग्रामीण के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि मुझे भी सोशल मीडिया से जानकारी मिली है अगर इस तरह की कोई घटना हुई है तो गलत है और गाड़ी को अगर पकड़ा है तो सवारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई ?

सूत्रों की माने तो इंदौर से रतनपुर चलने वाली पराग बस में विधायक पुत्र अपने साथियों के साथ इंदौर से बागली आ रहे थे । उसी दौरान किसी बात पर विधायक पुत्र का बस कंडेक्टर से विवाद हो गया ! विवाद की सूचना जब विधायक को मिली तो उन्होंने थाना बागली को सूचना देकर बस को बागली थाने पर खड़ी करवा ली। जिससे बस में सवार यात्रियों को मजबूरी में पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा।

लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा तो आनन फानन में बस मालिक राकेश साहू का एक वीडियो बनाकर वायरल करवाया गया जिसमें बस मालिक बोल रहा है कि मेरी गाड़ी के कागज पूरे नहीं होने से बस को थाने पर खड़ा किया गया है। मेरा विधायक भंवरा एवं उनके पुत्र से कोई विवाद नहीं है। इस मामले में फिलहाल पुलिस एवं विधायक की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन अगर कोई घटना नहीं हुई और केवल चालानी कार्यवाही के दौरान बस पकड़ी गई है तो केवल एक ही बस पर क्यों कार्यवाई की गई ?

यह बात भी जन चर्चा का विषय बनी हुई है ।

Next Post

मामला अटल जी की प्रतिमा का: निर्माण स्थल पर फाइबर प्रतिमा देख भडक़े महापौर, दर्ज कराई आपत्ति

Fri Dec 19 , 2025
रीवा। शहर के अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की तैयारी चल रही है. प्रतिमा को लेकर रीवा महापौर ने आपत्ति दर्ज कराई है. दरअसल नगर निगम द्वारा जारी टेंडर में प्रतिमा धातुओं से निर्मित करने की शर्त रखी गई थी, जबकि मूर्तिकार […]

You May Like