बुधनी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा आरती यादव तथापीएम श्री कन्या विद्यालय की छात्रा प्राची पटेल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चयनित सूची में स्थान बनाया है. आरती यादव को सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया आरती यादव और प्राची पटेल की उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी शशि सिंह, संकुल प्राचार्य ओपी यादव, जिला हैंडबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी, स्कूल संचालक राजेश यादव एवं शिक्षिका नमिता तिवारी ने बधाई दी है.
