ब्यावरा में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर

ब्यावरा। जिले में इन दिनों जोर की ठंड का कहर जारी है, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट भले ही हुई किंतु ठंड का कहर कम नहीं हुआ.

विगत तीन दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बना हुआ है. न्यूनतम तापमान 4.4, 4.6 के बाद शुक्रवार को 5 डिग्र्री पर रहा. तापमान में मामूली बढोत्तरी तो हुई लेकिन ठंड का असर जरा भी कम नहीं हो रहा है. रात होते ही कोहरा छाने लग रहा है जो सुबह तक बना रहता है.

ठंड का प्रकोप बढ़ते ही आमजन की परेशानी भी बढ़ गई है. खासकर बीमार, बुजुर्ग एवं छोटे बच्चों के लिए ठंड का प्रकोप दिक्कतों भरा साबित हो रहा है. इनको ठंड से बचाव हेतु चिकित्सकों द्वारा विशेष तौर पर सावधानी रखते हुए सतर्कता बरतने हेतु कहा गया है.

Next Post

ट्रैफिक से ट्रैक तक: कल मिलेगी भोपाल को मेट्रो की सौगात, जुड़ेगा नया भविष्य

Fri Dec 19 , 2025
भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल अब कल से सार्वजनिक परिवहन के एक नए युग में प्रवेश करने जा रही है। शनिवार, 20 दिसंबर को राजधानी को उसकी पहली मेट्रो रेल सेवा की सौगात मिलने जा रही है, जो शहर की गतिशीलता, पर्यावरण और शहरी जीवनशैली को नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री […]

You May Like