सोना-चांदी की चमक फीकी, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में भारी टूट

नई दिल्ली। लगातार आसमान छू रही सोना और चांदी की कीमतों में आज गुरुवार, 30 जनवरी को अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची चांदी आज जोरदार फिसलन के साथ करीब 7 फीसदी टूट गई, जिससे इसकी कीमत में लगभग 28 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आ गई। वहीं सोना भी दबाव में दिखा और इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, तेजी के बाद आई इस तेज गिरावट की बड़ी वजह भारी मुनाफावसूली मानी जा रही है। निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर जमकर प्रॉफिट बुकिंग की, जिससे बाजार में अचानक बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

अंतरराष्ट्रीय संकेत भी कीमती धातुओं के पक्ष में नहीं रहे। डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से सोने-चांदी की सुरक्षित निवेश वाली मांग कमजोर पड़ी है। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनावों को लेकर अनिश्चितता में आई नरमी ने भी कीमतों पर असर डाला है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट फिलहाल टेक्निकल करेक्शन का संकेत देती है, लेकिन बाजार की आगे की दिशा अब वैश्विक आर्थिक संकेतों और केंद्रीय बैंकों के फैसलों पर निर्भर करेगी। निवेशकों को फिलहाल सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि आने वाले सत्रों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Next Post

बिहार में बेटियों ने निभाया बेटों का फर्ज: मां की अर्थी उठाई, खुद दी मुखाग्नि

Fri Jan 30 , 2026
पटना। बिहार के जवैनिया गांव में सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए दो बहनों ने अपनी मां के अंतिम संस्कार की सभी रस्में स्वयं निभाईं। 20 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान बाबिता देवी का निधन हो गया। पिता का देहांत 18 महीने पहले हो चुका था और […]

You May Like