डीएवीवी हॉस्टल में उत्पात मचाने वाले 18 छात्रों की पहचान

इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आईईटी हॉस्टल में अर्धनग्न होकर डांस और तोड़फोड़ करने के मामले में 18 छात्रों की पहचान कर ली गई है. प्रबंधन द्वारा बाकियों को आईडेंटिफाई कर रहा है. सभी आरोपियों को एक साथ नोटिस जारी किए जाएंगे. फाइनल ईयर के छात्रों को फिलहाल अंतिम परीक्षा से भी वंचित रखा गया है.मामला डीएवीवी परिसर में आईईटी के रामानुजन बॉयज हॉस्टल बी का है, जहां कुछ दिन पहले फाइनल ईयर के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया था.

छात्रों ने अर्धनग्न होकर दारू बदनाम कर दी जैसे भद्दे गानों पर डांस किया और हॉस्टल में कुर्सियां, टेबल, खिड़कियों के कांच और प्लास्टिक की पानी की टंकी तक तोड़ डाली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन हरकत में आया. प्रबंधन की अनुशासन समिति ने इमरजेंसी बैठक कर सख्त कार्रवाई का फैसला लिया. दोषी छात्रों पर 25 हजार रुपए प्रति छात्र जुर्माना, अंतिम परीक्षा में शामिल होने पर रोक और रिजल्ट रोकने जैसे कदम तय किए हैं.
जांच पूरी होने पर ही फाइनल के छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी
आईईटी के डायरेक्टर डॉ. प्रतोष बंसल ने बताया कि अब तक 18 छात्रों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है. सभी को एक साथ नोटिस जारी किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी. मामले में प्रबंधन का कहना है कि वीडियो में कई छात्र सिर्फ मौजूद या डांस करते दिख रहे हैं, इसलिए कार्रवाई केवल उन पर की जाएगी जिन्होंने तोड़फोड़ की है. हॉस्टल में करीब 150 छात्र रहते हैं. घटना के बाद अब तक किसी भी छात्र के अभिभावक प्रबंधन से मिलने नहीं पहुंचे हैं.

Next Post

IPL में नए पॉइंट सिस्टम की उठी मांग, बदल जाएगा क्वालिफिकेशन का पूरा गणित, प्लेऑफ की रेस हो जाएगी बेहद रोमांचक

Fri May 22 , 2026
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल के मौजूदा पॉइंट सिस्टम पर सवाल उठाते हुए नए अंक प्रणाली की मांग की है। फिलहाल जीतने वाली टीम को दो अंक मिलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर सीजन प्लेऑफ की दौड़ बेहद रोमांचक रहती है, लेकिन पॉइंट सिस्टम को लेकर […]

You May Like