कुबेरेश्वर धाम को मिली अस्पताल की सौगात, मंत्री सारंग ने परखीं रुद्राक्ष महोत्सव की व्यवस्थाएं

सीहोर। सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कुबेरेश्वर धाम पर विठ्लेश सेवा समिति द्वारा बनाए गए नवीन अस्पताल का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने रूद्राक्ष महोत्सव एवं शिवमहापुराण कथा के दृष्टिगत समीक्षा बैठक में सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आयोजन समिति को निर्देश दिए. उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया. उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समयसीमा में पूर्ण की जाएं, समिति प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य सुनिश्चित करें. इस दौरान प्रशासन, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा तथा समिति द्वारा मंत्री सारंग को की गई तैयारियों के बारे में से अवगत कराया गया. बैठक में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सुदीप प्रजापति, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी अभिनंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

Next Post

कूटरचित तरीके से 82.40 लाख का भुगतान कर शासन को लगाई चंपत

Mon Feb 9 , 2026
जबलपुर: नर्मदा विकास अंतर्गत कुण्ड वितरण नहर एवं इसके वितरण नहर प्रणाली का निर्माण कार्य का ठेका निरस्त होने के बाद हुआ फर्जीवाड़ा सामने आया है। यूनियन बैंक मढ़ाताल सिविक सेंटर शाखा प्रबंधक द्वारा कूटरचित ढंग से ठेकेदार को एफडीआर राशि 82, 40, 914 रुपए का भुगतान करते हुये शासन […]

You May Like