केंद्रीय जेल में भक्ति भाव से मनी बसंत पंचमी 

सतना: शुक्रवार को जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल सतना में बसंत पंचमी मनायी गयी। अधिकारियों कर्मचारियों व बंदियों ने माँ सरस्वती प्राकट्योत्सव के अवसर पर माँ को पुष्प अर्पित किये। बंदियों द्वारा भक्तिगीत प्रस्तुत किये।इस अवसर पर जेल अधीक्षक द्वारा बंदियों से आह्वान किया कि माँ सरस्वती शिक्षा व ज्ञान की देवी है हमें उनकी शरण में जाकर अपने जीवन की अशिक्षा व अज्ञान के अंधकार को दूर करना चाहिए। सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

शुक्रवार को ही एक अन्य कार्यक्रम में पार्थ शंकर मिश्रा वरिष्ठ न्यायधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना द्वारा केन्द्रीय जेल सतना का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान मुहम्मद जीलानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बंदियों की विधिक संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया।

उक्त कार्यक्रमों के अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उपअधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय, सहायक जेल अधीक्षक अष्टकोण अधिकारी फिरोजा खातून, सहायक जेल अधीक्षक अनिल प्रताप सिंह एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

Next Post

बॉर्डर 2 ने मचाया तहलका, 30 करोड़ की ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त

Sat Jan 24 , 2026
बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर 22 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म शानदार रिस्पॉन्स के साथ 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। साल 2026 की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में शुमार ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स […]

You May Like