बॉर्डर 2 ने मचाया तहलका, 30 करोड़ की ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त

बॉर्डर 2 ने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर 22 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म शानदार रिस्पॉन्स के साथ 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

साल 2026 की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में शुमार ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। 23 जनवरी, शुक्रवार को गणतंत्र दिवस से ठीक पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस देशभक्ति से भरपूर वॉर ड्रामा फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले ही दिन फिल्म ने न सिर्फ तगड़ी कमाई की, बल्कि कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज बना हुआ था। एडवांस बुकिंग में ‘बॉर्डर 2’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-टिकट सेल से ही 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। रिलीज के दिन सुबह से ही देशभर के सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिसने फिल्म की ओपनिंग को और मजबूती दी।

Next Post

रजनी रचेगी खतरनाक साजिश, जेल के पीछे सड़ने को मजबूर होगी अनुपमा, शाह परिवार में मचेगा कोहराम

Sat Jan 24 , 2026
‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में रजनी खतरनाक साजिश रचकर अनुपमा को जेल भिजवाने की कोशिश करेगी। सबूत जुटाते-जुटाते अनुपमा खुद फंस जाएगी। राही और भारती भी उसके खिलाफ खड़ी होंगी। टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे के साथ दर्शकों को चौंकाने के […]

You May Like