
विजयपुर। विजयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दोर्द में चुनाव की रंजिश को लेकर दो समुदायों के लोगों में विवाद हो गया था जिस पर से पुलिस ने जाटव समुदाय के लोगों की रिपोर्ट पर से रावत समुदाय के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया था। इसी मामले को लेकर रावत समुदाय के लोगों ने सोमवार को एसडीओपी कार्यालय पहुंचकरज्ञापन सोपा। ज्ञापन में रावत समुदाय के लोगों ने मांग की है कि जाटव समाज के लोगों ने हमारे साथ भी मारपीट की है, उन पर भी मामला दर्ज होना चाहिए। साथ ही मांग की है कि कुछ लोगों ने हमारे नाम एफआईआर में गलत लिखाए हैं। उनके नाम हटाए जाएं, गाली गलौज व मारपीट की गई है। इस मामले में मामला दर्ज़ किया जाए।
