नई दिल्ली 29 मार्च (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केरल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए सोमवार को वहां जायेंगे ।
श्री गांधी केरल के दौरे में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं और कॉर्नर मीटिंग्स को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार श्री गांधी सुबह 11:30 बजे अडूर के केएसआरटीसी जंक्शन पर कॉर्नर मीटिंग से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे पतनमथिट्टा के पुराने बस स्टैंड पर दूसरी कॉर्नर मीटिंग को संबोधित करेंगे।
श्री गांधी दोपहर में कोट्टायम जिले के पुथुप्पल्ली स्थित पंपडी बस स्टैंड पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे कंजीकुझी जंक्शन, कोट्टायम में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। दौरे का समापन शाम में अथिरामपुझा सेंट्रल जंक्शन, कोट्टायम में जनसभा के साथ होगा।
