दहेज प्रताड़ना का मामला, पति समेत ससुराल पक्ष पर केस

इंदौर. विवाहिता से दहेज की मांग और प्रताड़ना के मामला सामने आए है. सभी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार पीड़िता का विवाह जयपुर निवासी युवक से हुआ था. विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए धमकियां भी दीं. महिला पुलिस ने 30 वर्षीय इति निवासी जानकी नगर, यश टावर की शिकायत पर पति उदित सिंघल, सास आशा सिंघल और अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

Next Post

छतरपुर में मौसम ने बदली करवट, बारिश के साथ ठंड में इजाफा

Tue Feb 3 , 2026
छतरपुर। जिले में फरवरी की शुरुआत में ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार–मंगलवार की दरमियानी रात जिले में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से जिले में लगभग 10 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का […]

You May Like