छतरपुर में मौसम ने बदली करवट, बारिश के साथ ठंड में इजाफा

छतरपुर। जिले में फरवरी की शुरुआत में ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सोमवार–मंगलवार की दरमियानी रात जिले में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से जिले में लगभग 10 मिलीमीटर बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर लगातार जारी है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को करीब 3 डिग्री बढ़ गया। हालांकि बादलों और बारिश के कारण ठंड का असर बना हुआ है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और 10 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। मौसम में आए इस बदलाव के चलते लोग फिर से अलाव जलाते नजर आए।

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि मंगलवार सुबह तापमान करीब 15 डिग्री बताया जा रहा है। बादलों के चलते आज दिन का अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज आर्द्रता 98 प्रतिशत और विजिबिलिटी 1000 मीटर दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया है। विभाग का कहना है कि 10 से 12 मिलीमीटर तक की बारिश फसलों के लिए लाभदायक होती है, लेकिन तेज बारिश और ओलावृष्टि नुकसान पहुंचा सकती है। अनुमान है कि बादल छंटने के बाद तापमान और गिरेगा तथा ठंड में और बढ़ोतरी होगी। आगामी दो दिनों तक बारिश के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Next Post

बुंदेलखंड गौशाला में गौवंश की मौत, अध्यक्ष पर एफआईआर और समिति भंग करने की माँग

Tue Feb 3 , 2026
छतरपुर। नगर में बुंदेलखंड गौशाला मऊसहानिया में गौवंश की मौत के मामले को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1:00 बजे मऊसहानिया गांव के निवासियों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर इस मामले में आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने गौशाला प्रबंधन पर गंभीर […]

You May Like