ग्राम चावलपानी, बम्हनी एवं अनहोनी में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई

छिंदवाड़ा. आज परासिया वृत्त के आबकारी अमले ने ग्राम चावलपानी, बम्हनी एवं अनहोनी में अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब निर्माण के अडडो तथा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की । कार्रवाई के दौरान ग्राम चावलपानी स्थित जंगल में नदी-नाले के किनारे झुरमुट में छिपाकर रखी गई शराब निर्माण के लिए तैयार 25 कुप्पियों में लगभग 500 किलो महुआ लहान बरामद किया गया। लहान का सैंपल लेकर शेष लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके बाद आबकारी अमले ने ग्राम बम्हनी में नदी किनारे सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 16 प्लास्टिक की कुप्पियों में भरा 320 किलो महुआ लहान एवं 2 कुप्पियों में रखा 30 लीटर कच्चदी बरामद कर जब्त की गई। लहान के सैंपल लेकर शेष अनुपयोगी लहान को नष्ट किया गया तथा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। इसी क्रम में ग्राम बम्हनी में अवैध मदिरा विक्रेताओं के ठिकानों पर दबिश देकर दो व्यक्तियों के मकानों की तलाशी ली गई, जहां से 15 लीटर कच्ची बरामद कर प्रकरण दर्ज किए गए। इस पूरी दबिश कार्रवाई में कुल 820 किलो महुआ लहान एवं 45 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 86 हजार 500 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में वृत्त परासिया प्रभारी एवं आबकारी उप निरीक्षक जीत सिंह धुर्वे, आरक्षक सुश्री प्रियंका सरयाम, सुश्री दीपाली झारिया, रविशंकर कंगाली एवं घनश्याम पन्द्रे की अहम भूमिका रही।

Next Post

ग्राम रगड़ा में शियार का हमला, खेत जा रहे 5 लोगों को काटा

Fri Nov 20 , 2026
छिंदवाड़ा। चांद थाना क्षेत्र के ग्राम रगड़ा में शियार के हमले से पांच लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी खेत की ओर जा रहे थे, तभी शियार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष घायल हुए हैं। […]

You May Like