ओवरलोड ऑटो पलटा, दो महिलाएं गंभीर घायल

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत राजासरई में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थीं, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और चालक नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ऑटो सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोडिंग की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Next Post

चितरंगी क्षेत्र के चार पेट्रोल पंप ड्राई, मचा हाय तौबा

Mon Apr 20 , 2026
चितरंगी । जिले के चितरंगी क्षेत्र में इन दिनों डीजल का गहरा संकट देखने को मिल रहा है। आज सोमवार को क्षेत्र के चार प्रमुख पेट्रोल पंपों पर डीजल पूरी तरह से खत्म होने की स्थिति सामने आई, जिससे आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना […]

You May Like