
जबलपुर। घमापुर और अधारताल थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी।
घमापुर पुलिस ने बताया कि श्रीमती मीना बाई गौंड़ 40 वर्ष निवासी सिंधी केम्प झामनदास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति के साथ बाजार गयी थी। वापस आये तो आलमारी में रखे जेवर एवं झोले में रखे जेवर, नगदी 15 हजार रूपये गायब थे। इसी प्रकार अधारताल थाने में आनंद मलिक 42 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह लगभग 8-30 बजे ससुराल से अपने घर वापस आया तो देखा मेन गेट खुला था, कुंडी ताला दोनों नहीं थे, सीढ़ी से कमरे तरफ गया वहां का ताला भी टूटा था, अंदर जाकर देखा आलमारी खुली थी। आलमारी में रखे सोने का बड़ा मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, कान की छड़ी, 2 चैन, नगदी लगभग 50-60 हजार रूपये नहीं थे।
