किशुनगंज में दो पक्षों में विवाद, सात लोग घायल

दमोह:जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के समीप किशुनगंज में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो जाने पर लाठियां और हथियार चलने से दोनों पक्षों के करीब सात लोग बुरी तरह घायल हो जाने पर देर रात इलाज के लिए पुलिस के द्वारा दमोह जिला अस्पताल लाया, जिन का उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी द्वारा किया गया.

साथ में नरसिंहगढ़ चौकी से प्रधान आरक्षक लालबहादुर व आरक्षक राहुल राय ने पहुंचकर सभी का इलाज कराया. वहीं घायलों से जानकारी ली, जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र यादव 20 वर्ष, रूप सिंह 20, राघवेंद्र उम्र 25 वर्ष, अरविंद उम्र 23 वर्ष निवासी किशुनगंज और दूसरे पक्ष में जगदीश उम्र 50 वर्ष, अजय 19 वर्ष, मनीष रजक निवासी किशुनगंज को हाथ, पैर में चोट आने पर जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

Next Post

किशोरी के साथ दुष्कर्म, गंभीर स्थिति में सागर रेफर

Thu May 22 , 2025
दमोह: किशोरी के साथ परिवार के करीबी ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार उपरांत किशोरी को सागर रेफर किया गया. दिन रात महिला थाना प्रभारी रजनी शुक्ला सब इंस्पेक्टर महमूदा, एएसआई सत्येन्द्र सिंह सहित पुलिस कार्रवाई में […]

You May Like

मनोरंजन