
दिल्ली चुनाव के रुझानों में आम आदमी पार्टी पिछड़ती दिख रही है. इसको लेकर अन्ना हजारे का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहिए था कि वो उनके लिए काम करेंगे. मैं बार बार बताता था, लेकिन उनके दिमाग में कभी नहीं आया. शराब की दुकानों को लेकर उन्होंने मुद्दा उठाया. शराब की बात क्यों आई, क्योंकि उन्हें धन और दौलत चाहिए था. इसी शराब के कारण वो बदनाम हो गए. इसी कारण लोगों को भी मौका मिला.”
