बेरूत, 07 मार्च (वार्ता) सीरिया की नयी सरकार के सुरक्षा बलों और पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थकों के बीच लताकिया में झड़प के दृश्य को अपने कैमरे में कैद करते समय अल जजीरा का एक कैमरामैन घायल हो गया।
प्रसारक ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सीरियाई समाचार एजेंसी एसएएनए ने बताया कि एक सशस्त्र समूह ने लताकिया में एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। सीरियाई सुरक्षा बलों के अनुसार, हमलावर जनरल सुहैल हसन डिवीजन के पूर्व सैनिक हैं।
इससे पहले मीडिया ने बताया कि दारा प्रांत के सनामीन शहर में सीरियाई सुरक्षा बलों और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह (आईएस, रूस में प्रतिबंधित) के आतंकवादियों के बीच झड़प हो गयी, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के साथ-साथ नागरिकों के भी हताहत होने की खबर है।
