
झाबुआ। ग्राम पिटोल छोटी स्थित जैन मदिरं मे अज्ञात चोरोे द्वारा की गई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरूवार को पुलिस कंटोल रूम पर आयोजित पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया कि 10-11 अप्रेल की दरमीयानी रात को ग्राम पिटोल छोटी स्थित जैन मदिरं मे अज्ञात चोरो द्वारा मंदिर का नकुचा व ताला तोड़कर उसमे रखे 1 मुलनायक भगवान नागेश्वर पार्शवनाथ की पाषाण की प्रतिमा व 2 पीतल की छोटी प्रतिमा व 1 पीतल की आरती व थाल, भागवान के आर्टिफिश्यल आभुषण व 6 आर्टिफिश्यल छत्र, 2 दान पेटी जिसमे रखे नकदी 10 हजार रूपये नहीं थे। फरियादी जय पिता मनोहरलाल भंडारी नि. लक्ष्मीबाई मार्ग झाबुआ की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध पजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया था।
