सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में इंदौर की रेल परियोजनाओं पर जोर

इंदौर। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को देखते हुए इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। बैठक में इंदौर और लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास, आसपास के स्टेशनों के विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन, अतिरिक्त फेरों को नियमित करने और इंदौर-खंडवा व इंदौर-दाहोद रेल परियोजनाओं को गति देने पर चर्चा हुई। रेल मंत्री ने सभी प्रस्तावों की समीक्षा कर विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया।

Next Post

​जामसांवली धाम से श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित वापसी, सौंसर स्टेशन पर रेलवे और मंदिर संस्थान की रही उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ

Thu Jul 30 , 2026
सौंसर, गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर (हनुमान लोक), जामसांवली धाम में दर्शन-पूजन के लिए उमड़े जनसैलाब की सुरक्षित और सुगम वापसी को लेकर रेलवे प्रशासन एवं मंदिर संस्थान द्वारा सौंसर स्टेशन पर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए। मंगलवार से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला […]

You May Like