सेमरी गांव में चोरों का धावा, घर से उड़ाए लाखों के जेवर-नकदी

सतना। जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहनिया के सेमरी गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चोरों ने एक घर में धावा बोलते हुए लाखों के आभूषण और नकदी पार कर दी। गांव निवासी इंदल पाण्डेय की गुरुवार सुबह जब नींद खुली तो घर का सामान जहां-तहां बिखरा नजर आया और कमरे में रखे कई बक्से भी गायब मिले। घर से कुछ दूरी पर खेत में बक्से, कपड़े, बाल्टी व बर्तन बिखरे मिले, वहीं घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण भी नदारद थे। सूचना पर कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

सागर संभाग के नवागत कमिश्नर दिलीप कुमार का दमोह दौरा, मेडिकल कॉलेज और सीएम राइज स्कूल का किया निरीक्षण*

Fri Sep 11 , 2026
दमोह। सागर संभाग के नवागत कमिश्नर श्री दिलीप कुमार आज दमोह के दौरे पर रहे।उन्होंने दौरे की शुरुआत में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने सीएम राइज स्कूल का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश […]

You May Like

मनोरंजन