
भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। विधायक मसूद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी मात्रा में राहत सामग्री एकत्रित कर बाढ़ पीड़ितों तक भेजी। उन्होंने बताया कि आपदा की इस घड़ी में मानवता सबसे ऊपर है और सभी को मिलकर पीड़ित परिवारों की मदद करनी चाहिए। राहत सामग्री में खाद्य सामग्री, कपड़े, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। विधायक मसूद ने जनता से भी अपील की है कि वे आगे आकर सहयोग करें ताकि प्रभावित लोगों को समय पर सहायता मिल सके। यह कदम उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार को दर्शाता है।
