संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र में श्रमिकों से पीएफ घोटाले का आरोप

उमरिया। संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र बिरसिंहपुर पाली के श्रमिकों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रमिक जितेंद्र कुमार शुक्ला और दुर्गेश नामदेव ने कलेक्टर, कमिश्नर व पाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 20 साल काम कराने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया और पीएफ की रकम भी हड़प ली गई। आरोप है कि ए/सी मोहम्मद सादिक और डी. संजय जोशी की मिलीभगत से श्रमिकों के नाम पर काटा गया पीएफ फर्जी खातों में निकाल लिया गया। विरोध करने पर नौकरी से हटाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।

Next Post

जरुआखेड़ा रेलवे फाटक 11 पर बेकाबू ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मारते हुए रेलवे गेट को तोड़ा

Sun Sep 14 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना कटनी रेलमार्ग पर जरुआखेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक- 11 पर एक बेकाबू ट्रक ने आगे दो वाहनों को टक्कर मारी और फिर रेलवे गेट को तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर फंस गया। गनीमत रहे इस दौरान कोई ट्रेन नहीं आ […]

You May Like