20 दिनों से लापता युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

पांढुरना। बीते 20 दिनों से लापता ग्राम आजंगाव बोथीया के 32 वर्षीय युवक की सोमवार देर शाम ग्राम चिचखेडा बाईपास के पास संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई हैं ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगरीय सीमा से लगे ग्राम चिचखेडा के पास भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे झाड़ियों में लाश दिखाई देंने की सूचना पर आनन फानन में घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को नगर मुख्यालय के शव गृह में सुरक्षित रखा गया, इस शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएंगा ।

थाना प्रभारी अजय मरकाम द्वारा बताया कि मृतक युवक की पहचान बड़चिचोली पुलिस चौकी के ग्राम आजंगाव बोथीया मे रहने वाले अजय पिता प्रकाश राउत 32 के रूप में हुई हैं यह पिछले 10 दिसंबर से लापता हैं, आज 29 दिसंबर को इसकी धर्मपत्नी माधुरी राउत द्वारा अजय के बीते 10 दिसंबर से लापता होने की पुलिस थाने मे पहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।

थाना प्रभारी श्री मारकाम द्वारा बताया कि इस युवक की मौत कैसे हुई हैं ? पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेंगा ।

Next Post

आर्मी की ट्रेनिंग कर लौटी नगर की बेटी का स्वागत

Mon Dec 29 , 2025
ब्यावरा। स्थानीय मातामंड निवासी सुरेश वर्मा की पुत्री अंजली वर्मा के बैंगलोर से आर्मी की ट्रूेनिंग कर अपने नगर ब्यावरा लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. जानकारी के अनुसार अंजली वर्मा बैंगलोर से ट्रेनिंग कर ब्यावरा आयी है. रविवार को जिला कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र […]

You May Like