आर्मी की ट्रेनिंग कर लौटी नगर की बेटी का स्वागत

ब्यावरा। स्थानीय मातामंड निवासी सुरेश वर्मा की पुत्री अंजली वर्मा के बैंगलोर से आर्मी की ट्रूेनिंग कर अपने नगर ब्यावरा लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया.

जानकारी के अनुसार अंजली वर्मा बैंगलोर से ट्रेनिंग कर ब्यावरा आयी है. रविवार को जिला कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, पूर्व नपाध्यक्ष डा. भारत वर्मा, जिपं अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, नपा उपाध्यक्ष अतुल जगताप, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी, कपिल शिवहरे सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया. पूर्व पार्षद राजू वर्मा के अनुसार अंजली वर्मा का आर्मी में सिलेक्शन हुआ है. दिल्ली के मंत्रालय में उनकी ड्यूटी लगी है. कुछ दिन ब्यावरा में रहने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होगी.

Next Post

पोर्टल में काम होने से तीन दिन बंद रहेगी मंडी

Mon Dec 29 , 2025
ब्यावरा। इन दिनों भावांतर योजना के तहत कृषि मंडियों में सोयाबीन की खरीदी की जा रही है. अधिक आवक के चलते पोर्टल पर लोड बढऩे के चलते एक बार फिर आगामी 30, 31 दिसम्बर एवं 1 जनवरी को स्थानीय मंडी सहित जिले भर में कृषि मंडियों में नीलामी कार्य बंद […]

You May Like