
ब्यावरा। इन दिनों भावांतर योजना के तहत कृषि मंडियों में सोयाबीन की खरीदी की जा रही है. अधिक आवक के चलते पोर्टल पर लोड बढऩे के चलते एक बार फिर आगामी 30, 31 दिसम्बर एवं 1 जनवरी को स्थानीय मंडी सहित जिले भर में कृषि मंडियों में नीलामी कार्य बंद रहेगा.
उपरोक्त जानकारी देते हुए स्थानीय मंडी प्रबंधन द्वारा कहा है कि 30 एवं 31 दिसम्बर तथा 1 जनवरी को पोर्टल पर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण मंडी का नीलामी कार्य बंद रहेगा. इस दौरान किसान भाई अपनी उपज को लेकर मंडी में न आवे. विदित है कि पूर्व में भी पोर्टल में मैंटेनेंस कार्य के चलते मंडी में नीलामी कार्य बंद किया गया था.
प्याज की नहीं होगी नीलामी
मंडी प्रबंधन द्वारा कहा है कि 30, 31 दिसम्बर एवं 1 जनवरी को ब्यावरा मंडी में प्याज की नीलामी नहीं होगी. उल्लेखनीय है कि विगत दिवस प्याज की कम कीमतों को लेकर हुए हंगामे के बाद से स्थानीय कृषि मंडी में होने वाली प्याज की नीलामी को बंद कर दिया गया है. मंडी में प्रति मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार को प्याज की नीलामी होती थी.
