
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के सामान्य अवकाशों की घोषणा सोमवार को कर दी. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से विधिवत तरीके से अधिसूचना भी जारी कर दी गयी.
अधिसूचना के अनुसार वर्ष के सामान्य अवकाशों की संख्या 25 है. इसके अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 3 मार्च को होली, 19 मार्च को गुडी पडवा, 20 मार्च को चैती चांद, 21 मार्च को ईद उल फितर, 27 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती, 3 अप्रैल को गुड फ्रायडे और 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर जयंती का अवकाश घोषित किया गया है.
परशुराम जंयती 20 अप्रैल, बुद्व पूर्णिमा 1 मई, ईदुज्जुहा 27 मई, महाराणा प्रताप जयंती 17 जून, मोहर्रम 26 जून, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, मिलाद उन नबी 26 अगस्त और रक्षाबंधन 28 अगस्त को अवकाश रहेगा. इसके अलावा 4 सितंबर जन्माष्टमी, 14 सितंबर गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 20 अक्टूबर दशहरा, 26 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती, 9 नवंबर गोवर्धन पूजा, 24 नवंबर गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी घोषित की गयी है.
संत रविदास जयंती 1 फरवरी, महाशिवरात्रि 15 फरवरी, दीपावली 8 नवंबर और राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को भी अवकाश रहेगा, लेकिन इन तिथियों में रविवार का दिन होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है. इसके साथ ही 63 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं. प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को इन 63 ऐच्छिक अवकाशों में से उनकी इच्छानुसार तीन दिन के अवकाश की पात्रता रहेगी. 11 ऐच्छिक अवकाश ऐसे हैं, जो रविवार के दिन पड़ रहे हैं और उन्हें ऐच्छिक अवकाशों में शामिल नहीं किया गया है.
