पठानकोट में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

पठानकोट 13 जून (वार्ता) भारतीय वायुसेना के एक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को पठानकोट जिले के नांगलपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले हलेड़ गांव में आपातकालीन लैंडिंग की।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। हेलीकॉप्टर ने पठानकोट वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी थी और गांव के खुले मैदान में अनिर्धारित लैंडिंग की। स्थानीय लोगों ने हेलीकॉप्टर को उतरते देखा और मौके पर पहुंचे हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। अभी तक आपातकालीन लैंडिंग के कारण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Next Post

बद्रीधाम यात्रा से लौटते हुए मार्ग में गिरे पत्थरों की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

Fri Jun 13 , 2025
सहारनपुर, 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के निवासी दो युवकों की बद्रीधाम यात्रा से वापस आते समय मार्ग में पहाड़ों से गिरे पत्थ्रों की चपेट में आने से मौत हाे गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव टाबर निवासी युवक रवि पुत्र कंवरपाल अपने साथी […]

You May Like

मनोरंजन