कुंदुज में आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हुयी

काबुल, 13 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान के शहर कुंदुज में एक आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। अफगान आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सलाम वतनदार रेडियो स्टेशन ने बुधवार को प्रवक्ता के हवाले से कहा, “दुर्भाग्य से, कल हमने कुंदुज़ में एक दिल दहला देने वाली घटना देखी, जिसके परिणामस्वरूप मुजाहिदीन और नागरिकों सहित आठ लोग शहीद हो गए और कुछ घायल हो गए।”

प्रवक्ता ने कहा, घटना की जांच सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में है और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, “इस भयावह अपराध की जड़ें देश के बाहर हैं।”

मंगलवार की सुबह एक आत्मघाती हमलावर ने कुंदुज़ में काबुल बैंक शाखा के बाहर खुद को उड़ा लिया, जहाँ सरकारी कर्मचारी अपना वेतन लेने के लिए एकत्र हुए थे। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह (आईएस या आईएसआईएस, रूस में प्रतिबंधित) ने हमले की जिम्मेदारी ली।

 

Next Post

सैन डिएगो खाड़ी में अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त

Thu Feb 13 , 2025
लॉस एंजिल्स, 13 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी सेना का एक विमान बुधवार को सैन डिएगो खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन डिएगो अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। सैन डिएगो हार्बर पुलिस विभाग के अनुसार शेल्टर द्वीप के क्षेत्र में लड़ाकू विमान के पानी में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो पायलटों […]

You May Like