सुरक्षा इंतजामों की लापरवाही बनी हादसे की वजह, मजदूर गंभीर घायल


इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र में फैक्ट्री संचालक की लापरवाही एक मजदूर पर भारी पड़ गई. मशीन पर काम करते समय सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण युवक का हाथ मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल मजदूर की शिकायत पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.20 वर्षीय विशाल, निवासी गणेश धाम कॉलोनी, सांवेर रोड, हरिओम इंडस्ट्रीज में कार्यरत है.

ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे वह फैक्ट्री में मशीन पर पत्ती लगाने का काम कर रहा था. इसी दौरान उसके दाहिने हाथ की शर्ट की बांह अचानक मशीन में फंस गई. पीड़ित का कहना है कि मशीन पर किसी भी तरह के सुरक्षा उपकरण या सेफ्टी गार्ड लगे नहीं थे. देखते ही देखते उसका दाहिना हाथ कोहनी तक मशीन के अंदर चला गया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी और अत्यधिक खून बहने लगा. शोर सुनकर पास में काम कर रहे साथी देव और गोपी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मशीन बंद कर उसका हाथ बाहर निकाला.

घायल अवस्था में उसे तत्काल अरविंदो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने फैक्ट्री संचालक हितेश सेजवानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मामले में थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर का कहना है कि फरियादी की शिकायत पर फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों के साथ ही अन्य लोगों के बयान लिए जा कर अनदेखी को लेकर जांच की जा रही है.

Next Post

तिल-मूंगफली चिक्की

Wed Jan 14 , 2026
तिल-मूंगफली चिक्की सामग्री: तिल – ½ कप मूंगफली – 1 कप (भुनी हुई) गुड़ – 1 कप घी – 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक) बनाने की विधि: कड़ाही में तिल को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग रखें। मूंगफली के छिलके हटाकर दरदरी […]

You May Like

मनोरंजन