54 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो युवकों को पकड़ा

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने पोलोग्राउंड चौराहे के पास कार्रवाई करते हुए 54.11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से ड्रग्स समेत करीब 6 लाख रुपए का माल जब्त किया है, जबकि बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 5.40 लाख रुपए बताई जा रही है.डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि तिलकपथ स्थित पोलोग्राउंड चौराहे के पास दो संदिग्ध युवक खड़े हैं.

सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा, जो रोड किनारे बैग टांगे खड़े थे. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नावेद खान और फरहान खान निवासी जबरन कॉलोनी, खाचरोद रोड नागदा बताए.बैग में प्लास्टिक थैली में छिपाकर रखी थी ड्रग्स तलाशी लेने पर उनके बैग से प्लास्टिक थैली में छिपाकर रखी गई 54.11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई.

इसमें नावेद के पास से 21.94 ग्राम और फरहान के पास से 32.17 ग्राम ड्रग्स मिली. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नावेद ऑटो चालक है और 11वीं तक पढ़ा है, जबकि फरहान कपड़े की दुकान पर दिहाड़ी मजदूरी करता है और 9वीं तक शिक्षित है. दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वे ड्रग्स कहां से लाए और किन लोगों को सप्लाई करने वाले थे.

Next Post

​दो आर्यिका माताजी की समाधि पर सागर में फूटा आक्रोश, सकल दिगंबर जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस

Mon May 25 , 2026
सागर:मध्य प्रदेश के रीवा मे कार चालक की लापरवाही से दो आर्यिका माताजी की समाधि पर सकल दिगंबर जैन समाज सागर ने आज सोमवार की सुबह मौन जुलूस निकाल कर थाना प्रभारी कोतवाली को ज्ञापन प्रेषित किया। कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण से एकत्रित जैन समाज […]

You May Like

Play sound