गांव में 5 फीट का मगरमच्छ घुसा, लोगों में दहशत

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के बीजरी गांव में आज सोमवार सुबह ग्रामीणों में उस समय दहशत फैल गई जब गांव के पास करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। सूचना मिलने के लगभग चार घंटे बाद माधव टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ लिया।मगरमच्छ को देखते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। लोगों को आशंका थी कि मगरमच्छ गांव की ओर बढ़ सकता है, जिससे उनमें भय का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने तत्काल संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी। करीब चार घंटे के इंतजार के बाद माधव टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद, टीम ने लगभग पांच फीट लंबे मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया। मगरमच्छ बारिश के नाले के रास्ते गांव तक पहुंचा है। यह नाला टामकी गांव से होकर गुजरने वाली सिंध नदी से मिलता है। मगरमच्छ अटल सागर बांध के कैचमेंट एरिया से निकलकर सिंध नदी में आया और फिर बारिश के पानी के साथ नाले के जरिए गांव के नजदीक तक पहुंच गया।बीजरी गांव में मगरमच्छ दिखाई देने की यह पहली घटना है

Next Post

अलग अलग हादसों में चार की मौत, कार की टक्कर में हेल्पर ने तोड़ा दम

Mon Aug 31 , 2026
इंदौर: शहर में सामने आई चार अलग-अलग घटनाओं में एक हेल्पर, होटल कर्मचारी, युवती और मजदूर युवक की मौत हो गई. कनाड़िया में पंचर ट्रक का टायर बदल रहे दो लोगों को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें 52 वर्षीय हेल्पर की जान चली गई. वहीं विजय नगर में होटल […]

You May Like