
सागर। ग्राम सानोधा में मज्जिनेद जिनबिंब प्रतिष्ठा पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव के समापन अवसर पर सकल जैन समाज एवं आयोजन समिति द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जैन संत विषद सागर महाराज ने भी पुलिस विभाग की अनुकरणीय कार्यप्रणाली, अनुशासित व्यवस्था एवं जनसेवा भावना की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए पुलिस बल को साधुवाद दिया।सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों में थाना प्रभारी सानोधा निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, बलवंत सिंह, सुखदेव शर्मा, प्रधान आरक्षक नीलेश, पुरुषोत्तम, राजेश पाण्डेय, रामेश्वर शर्मा, रामकुमार, ज्योति गोस्वामी, लीलावती, आरक्षक प्रवीण जाट, जगदीश ठाकुर, भारत सिंह, अर्पित मिश्रा, मयंक ठाकुर तथा महिला आरक्षक कंचनलता एवं बैजंती सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।जैन समाज के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस बल की सतत मौजूदगी, सजगता एवं सेवा भावना के कारण ही विशाल धार्मिक आयोजन सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सका।
