सागर:मध्य प्रदेश के रीवा मे कार चालक की लापरवाही से दो आर्यिका माताजी की समाधि पर सकल दिगंबर जैन समाज सागर ने आज सोमवार की सुबह मौन जुलूस निकाल कर थाना प्रभारी कोतवाली को ज्ञापन प्रेषित किया।
कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण से एकत्रित जैन समाज के साधर्मी बंधुओ ने मौन जुलूस मे शामिल होकर सहभागिता की।
